
जमशेदपुर : जमशेदपुर और आदित्यपुर के दो बड़े कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और औद्योगिक संस्था एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के यहां आयकर विभाग की चल रही आयकर विभाग की छापामारी दूसरे दिन भी जारी रही. दूसरे दिन यह दायरा और बढ़ गया. बताया जाता है कि यह दायरा अब तक 20 स्थानों पर था, लेकिन यह दायरा बढ़कर अब 30 स्थानों तक पहुंच गया है.

बताया जाता है कि कोलकाता और जमशेदपुर के अलावा सरायकेला-खरसावां जिले से बढ़कर यह छापामारी मुंबई और दिल्ली के अलावा झारखंड की राजधानी रांची तक पहुंच चुकी है. बताया जाता है कि उनके पास से नेताओं को पैसे देने की बातें भी सामने आयी है. गौरतलब है कि बबलू जायसवाल हाल ही में जायसवाल समाज से जुड़े थे जबकि कई राजनेताओं के साथ ही आपराधिक गिरोह के साथ भी उनके कनेक्शन रहे है. इसके अलावा इंदर अग्रवाल औद्योगकि संस्था एसिया से जुड़े रहे है जबकि आरएसएस के भी नेता रहे है और जमशेदपुर के एक बड़े राजनेता ओहदेदार के साथ रहे है. उनके साथ भी कई सारे कारोबार का पता चला है.



