सरायकेला : सरायकेला जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी डॉ विमल कुमार ने रविवार को सरायकेला थाने का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वे सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार एवं पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की वर्तमान हालत से अवगत हुए एवं क्षेत्र में शांति कायम रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए एसपी डॉ कुमार ने कहा कि जिले को अपराधमुक्त रखना व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. साथ ही उन्होंने आम जनता को आश्वस्त किया कि उन्हें बेहतर पुलिसिंग मिलेगी. एसपी ने कहा कि जनता बेझिझक अपनी समस्याओं को लेकर थाना आये. उन्होंने कहा कि उनके अनुसार किसी भी मामले के दो पहलू होते हैं. पक्ष और विपक्ष दोनों को सुना जाएगा. अंततः जो गलत होगा उस पर कार्रवाई होगी, लेकिन निर्दोष फंसाए नहीं जाएंगे. पुलिस और जनता एक दूसरे का परस्पर सहयोग करें, ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके. उन्होंने थाना में आने वाले हर फरियादी की समस्या सुन उसका निदान करेंने का निर्देश दिया.एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने सरायकेला में आज 2 जगहों पर मुहर्रम का जुलूस निकलने को लेकर थाना प्रभारी नीतीश कुमार को दिशा- निर्देश दिए और लोगों से अपील की कि शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम का जुलूस निकालें.




