सरायकेला:सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ा. गाड़ी का चालक बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चला रहा था. साथ ही उसके आगे का नंबर प्लेट गायब था और दरवाजों के शीशे पर काली फिल्म लगाई गई थी. पुलिस ने इसे बहुत गंभीरता से लिया. इसके साथ ही पुलिस ने बिना हेलमेट लगाकर बाइक राइड कर रहे एक बाइक सवार को भी पकड़ा. (नीचे भी पढ़े)

पकड़े गए उक्त दोनों वाहनों को पुलिस थाना लेकर आई और चालान की प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के अधीन भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है और वे अब यातायात नियमों का पालन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे. पुलिस का कहना है कि वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



