
Chaibasa : अनुमंडल पदाधिकारी सदर सह प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी पारितोष कुमार ठाकुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर अमर कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न नोएंट्री स्थलों का क्षेत्र भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। बलंडिया चौक चेक पोस्ट अनुमंडल पगदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बलंडिया चौक स्थित चैकपोस्ट में भारी वाहनों के नो इंट्री स्थल का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के बीच ग्राम सड़क सुरक्षा समिति के गठन हेतु बैठक की गई।
जांगीबुरु- ग्राम जांगीबुरु में ग्राम सड़क सुरक्षा समिति के गठन हेतु बैठक की गयी तथा ग्राम सड़क सुरक्षा समिति की क्रियाविधि से अवगत कराया गया।
हाटगम्हरिया- हाटगम्हरिया स्थित भारी वाहनों के नो एन्ट्री स्थल का निरीक्षण किया गया। ज्ञातव्य है कि प्रशासन के द्वारा नो एंट्री का समय 8:00 बजे रात्रि से सुबह के 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
झींकपानी- प्राथमिक विद्यालय गुड़ा, झींकपानी में असुरा एवं गुड़ा ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया गया।
ग्राम सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों को मिलेंगे आई कार्ड
ग्राम सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों को जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय के द्वारा आई कार्ड दिया जाएगा।
ग्राम सड़क सुरक्षा समिति के कार्य

ग्राम सड़क सुरक्षा समिति द्वारा संपादित किये जाने वाले कार्य
1) बलंडिया से सिंह पोखरिया मोड़ तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
2) ग्राम सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य ग्रामीणों के बीच यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करेंगे तथा सुरक्षा मानकों का अनुपालन ग्रामीणों से कराएंगे।
3) सभी ग्राम सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों को जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा आई कार्ड दिया जाएगा।
4) उन्हें एक सार्वजनिक स्थल भी मुहैया कराया जाएगा जहां बैठकी कर सड़क की निगरानी करेंगे।
5) दुर्घटना होने की स्थिति में दुर्घटनाग्रस्त लोगों को वह सर्वप्रथम फर्स्ट ऐड की सुविधा देंगे इसके लिए उन्हें फर्स्ट एड किट भी जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
6) उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए निकटतम अस्पताल अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा आपात स्थिति से निपटने हेतु तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी / थाना प्रभारी अथवा थाना को सूचित करेंगे।
7) 108 एंबुलेंस सुविधा हेतु कॉल किया जाएगा और घायलों को सकुशल अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।







