शार्प भारत डेस्क : सितंबर का महीना एक दिन बाद से शुरू हो जाएगा. ऐसे में लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस महीने बैंकों में कितने दिन की छुट्टियां रहेंगी ताकि उस हिसाब से अपने जरूरी कामकाज निपटा सके. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, सितंबर के महीने में कई राज्यों में बैंक 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी जगह बैंक एक ही दिन में बंद रहने वाले हैं क्योंकि हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग मौकों पर होती हैं. सिर्फ राष्ट्रीय अवकाश के ही दिन पूरे देश में बैंक एक साथ एक ही दिन में बंद रहते हैं. इन छुट्टियों में साप्ताहिक छुट्टी और दूसरा-चौथा शनिवार भी शामिल है. झारखंड में 4 सितंबर, 22 सितंबर को करम पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. वहीं दूसरा-चौथा शनिवार और साप्ताहिक छुट्टी को मिलाकर कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
छुट्टियों की सूची
तारीख — बंद रहने का कारण — कहां बंद रहेंगे
4 सितंबर — जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती — अधिकांश जगह
6 सितंबर — रविवार — सभी जगह
11 सितंबर — जयपुर नगर निकाय चुनाव — जयपुर
12 सितंबर — दूसरा शनिवार — सभी जगह
13 सितंबर — रविवार — सभी जगह
14 सितंबर — गणेश चतुर्थी / गणेश पूजा — बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदाराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा
15 सितंबर — संवत्सरी / नुआखाई/ गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन — अहमदाबाद, भुवन्श्वर और पणजी
20 सितंबर — रविवार — सभी जगह
21 सितंबर — श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि — गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम
22 सितंबर — करम पूजा — रांची
23 सितंबर — महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन — जन्मू और कश्मीर
25 सितंबर — हंद्रजात्रा — सिक्किम (गंगटोक)
26 सितंबर — चौथा शनिवार — सभी जगह
27 सितंबर — रविवार — सभी जगह (नीचे भी पढ़ें)
ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम : आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग (यूपीआई, आइएमपीएस, एनइएफटी, आरटीजीएस) और एटीएम के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं. इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा.








