रांची/सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले के सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा को नगर विकास व आवास विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. झारखंड सरकार नगर विकास व आवास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इस संबंध में बताया जाता है कि पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी निवासी एक महिला ने सरायकेला के कार्यपालक पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए है. महिला का कहना है कि शादी का झांसा देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसने धोखा दे दिया. (नीचे भी पढ़े)
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी. सरकार ने शुरुआती स्तर पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए साफ संकेत दिया है कि आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है. हलांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं विभागीय स्तर पर भी आगे कार्रवाई जांच रिपोर्ट और कानूनू प्रक्रिया के आधार पर तय की जाएगी. समीर बोदरा के निलंबन के बाद सरायकेला नगर पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चाओं का बाजार तेज है. चाईबासा सदर महिला थाना से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने यह फैसला लिया है. समीर बोदरा के खिलाफ चाईबासा सदर महिला थाना में मामला दर्ज है, जिसके बाद विभागीय स्तर पर उक्त कार्रवाई की गयी.







