
जमशेदपुर : डॉ जी संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता में गुरुवार इंटक की वर्चुअल मीटिंग में सर्वप्रथम राजेंद्र प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती है। हम सब को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए यही उनके प्रति प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और उनकी इंटक की सेवा को स्वर्णिम अक्षरों में इंटक के इतिहास में लिखा जाएगा। इस वर्चुअल मीटिंग में झारखंड इंटक के अध्यक्ष श्री राकेस्वर पांडेय, राष्ट्रीय इंटक के सचिव श्री रघुनाथ पांडे , राष्ट्रीय इंटक के सचिव श्री आर रवि प्रसाद , राष्ट्रीय इंटक के कार्यकारणी सदस्य संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित थे।
निम्न प्रस्ताव पारित हुए
- सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो भी लोग इंटक में आउट स्टैंडिंग काम करेंगे उनको राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल गोल्ड मेडल अवार्ड दिया जाएगा ।
- मजदूरों पर हो रहे अन्याय को देखते हुए 9 अगस्त 2020 से भारत बचाओ आंदोलन की आगाज पूरे देश ।
- कोयले के निजीकरण के विरोध में पूरे देश के कोयला मजदुर 18 अगस्त को हड़ताल करेंगे।
- देश की सारी फेडरेशन, सेंट्रल ट्रेड यूनियन एवं जितनी यूनियन ने है सब को एक साथ मिलकर सड़क पर उतर कर मोदी सरकार के विरोध में सड़क में उतरकर आंदोलन करने की जरूरत ।
- 47 करोड़ मजदूरों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है मोदी सरकार जिसको होने नहीं दिया जाएगा जिसमें सारे मजदूर संगठन को , सेंट्रल ट्रेड यूनियन समेत तमाम मजदूर संगठनों को अभियान चलाने की मुहिम ताकि मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीति को रोका जाए।
आज इस बैठक को इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने भी संबोधित करते हुए स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।








