
चाईबासा : चाईबासा लुपुंगुटू झरना के पास झारखंड मुक्ति मोर्चा, प सिंहभूम जिला समिति की ओर से वनभोज सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला के सभी विधानसभा सीटों पर झामुमो एवं महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कोल्हान प्रमंडल को पूरी तरह से भाजपामुक्त बनाने के लिए झामुमो प सिंहभूम जिला समिति के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं, मानकी- मुण्डा, सामाजिक संगठनों और आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत और अभिनन्दन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि राज्य की जनता ने इस चुनाव में झामुमो और महागठबंधन को अपना आपार समर्थन दिया है इसके लिए हृदय से हम राज्य की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं। राज्य में अब युवा नेता हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ जनता की सरकार है, जो जनता के सहयोग से लगातार राज्य की बेहतरी और जनकल्याण के लिए काम करेगी। जिला सचिव सोनाराम देवगम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी संगठन के लोगों और कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार और आमजनता के बीच एक सेतु के रूप में काम करें, ताकि पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सही तरीके से जमीन पर उतार सके और हम जनता के विश्वास पर खरा उतरें।

समारोह में विधायक सुखराम उरांव, जिला सचिव सोनाराम देवगम, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, भुवनेश्वर महतो, चाईबासा नगर पर्षद प्रभारी अध्यक्ष डोमा मिंज, मोनिका बोयपाई, अभिषेक कुमार सिंकू, चमबरु जामुदा, कैसर परवेज, मो फिरोज, इकबाल अहमद, प्रेम मुंडरी, देवकुमार बनर्जी, निसार हुसैन उर्फ डोगर, इजहार राही, हरिलाल करजी, महावीर प्रसाद गुप्ता, प्रेम गुप्ता, हिमांशु कुमार राय, मो अकिल, हरिश चंद्र बोदरा, सोहेल अहमद, रघुनाथ तियु, अविनाश पुरती, सोमबारी बहान्दा, राजकिशोर बोयपाई, राहुल तिवारी, सतीश सुंडी, उदय विरुली, सोमनाथ चातर, मो जरीफ अहमद , रिशु खान, डिम्बू तियु , दुर्गा चरण पाड़ेया, बबलू गोडसोरा, ताराकान्त सिजुई, शंकर नायक, अजीत कुंकल, अशोक दास, अजीत कुमार माझी, देवेंद्र बारी, अर्जुन बानरा, बुधन सिंह देवगम, अरुण ठाकुर, मंगल सिंह लागुरी, पिंकी जोंको, अश्रिता देवगम, परगना सोय, दिनेश प्रसाद गुप्ता, मुन्ना सुंडी, हृदय शंकर बिरुवा, मंटू गागराई, दिनेश चंद्र पुरती, मनसुख हासदा, अधना कन्डुलना समेत अन्य उपस्थित थे







