सोसाइटीJamshedpur : अंगिका सेवा सदन, छोटा गोविंदपुर की नई कार्यकारिणी का गठन,...
spot_img

Jamshedpur : अंगिका सेवा सदन, छोटा गोविंदपुर की नई कार्यकारिणी का गठन, रमन सिंह बने अध्यक्ष, नवनिर्वाचित जिला परिषद डॉ परितोष सिंह हुए सम्मानित

राशिफल

जमशेदपुर : अंगिका सेवा सदन, छोटगोविंदपुर में आमसभा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंगिका जागृति संघ के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह, अंगिका जागृति संघ के अध्यक्ष कौशल सिंह, संयोजक रविन्द्र झा, महासचिव शिव शंकर सिंह,रणवीर सिंह, शशिभूषण सिंह उपस्थित थे। समाज के बीच से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमन सिंह, धन्यवाद ज्ञापन डॉ परितोष सिंह ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में अंगिका जागृति संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण सिंह के द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव आया, जिसे अंगिका सेवा सदन के संरक्षक रणधीर सिंह के द्वारा सहमति दी गई। (नीचे भी पढ़ें)

तत्पश्चात सभी ने पुरानी कमेटी को भंग करने पर अपनी सहमति जताई। नयी कमेटी के गठन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कमेटी अंगिका जागृति संघ के अरविंद सिंह, कौशल सिंह, रविंद्र झा की उपस्थिति में अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष का गठन किया गया। अध्यक्ष के लिए रमन सिंह के नाम का प्रस्ताव संजय कुमार सिंह द्वारा रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से हाथ उठाकर सभी ने स्वीकार किया। सचिव के लिए डॉ परितोष सिंह के नाम का प्रस्ताव बालाजी भगत ने रखा, जिसे सर्वसम्मति से तालियों की गड़गड़ाहट से अनुमोदित हुआ। कोषाध्यक्ष पद के लिए जितेन्द्र सिंह के नाम का प्रस्ताव भैरव सिंह द्वारा रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। कार्यकारिणी के गठन का अधिकार नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को सर्वसम्मति से दिया गया एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद सिंह ने कहा कि समाज को एकजुट होकर आने वाले दिन के चुनौतियों के लिए तैयार रहना है। कौशल सिंह ने अंगिका सेवा सदन के बेहतरीन कार्यकलापों के लिए उसकी तारीफ की। रविंद्र झा ने समाज के निर्धन एवं असहाय लोगों तक मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया।
नवगठित कमेटी : संरक्षक रणवीर सिंह, शशिभूषण सिंह, सलाहकार नरेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, नवीन सिंह, सदानंद सिंह, डॉ अमर सिंह, भैरव सिंह, भूपेंद्र सिंह। अध्यक्ष रमन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कलानंद सिंह, अजीत कुमार, कमलेश प्रसाद गुप्ता, संजीव सिंह, संदीप सिंह। सचिव डॉ परितोष कुमार, सह सचिव बालाजी भगत, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह, सह कोषाध्यक्ष राजू सिंह, अंकेक्षक एनके सिंह, कानूनी सलाहकार अक्षय कुमार झा।
कार्यकारिणी सदस्य : रुद्रेश्वरी प्रसाद सिंह, शैलेश कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिंह, निरंजन झा, आनंद मिश्रा, निकेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सुनील कुमार सिंह, शिव रंजन साह, अजय कुमार साह, विंधेश्वरी शाह, सुमन सिंह, संतोष कुमार, रूपेश सिंह, संतोष सिंह, सोनू सिंह, जितेंद्र सिंह। आमसभा में भरत सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर, कमलेश कुमार गुप्ता, मनोरंजन मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, नकुल सिंह, आशुतोष सिंह, मनोरंजन मिश्रा, रितेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, अनिल सिंह, रघुनंदन सिंह, सियाराम सिंह, राकेश सिंह, संदीप सिंह, सुनील सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading