सोसाइटीJamshedpur : मानगो की कुमरुम बस्ती में धूमधाम से मनाया गया सोहराय...
spot_img

Jamshedpur : मानगो की कुमरुम बस्ती में धूमधाम से मनाया गया सोहराय बांदना पर्व, आयोजित हुआ गोरु खुटान मेला

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो की कुमरूम बस्ती में मंगलवार को सोहराय बांदना पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कुमरूम बस्ती स्थित एक मैदान को खूब सजाया गया था। यहां आदिवासी समुदाय के लोग जुटे और सोहराय पर्व मनाया गया। गोरु खुटान का आयोजन हुआ। जिसे देखने के लिए लोग जुटे थे। एक आदिवासी मांदू दास हांसदा ने बताया कि सोहराय पर्व आदिवासियों का महत्वपूर्ण पर्व है। खेतों से फसल कटकर जब घर आ जाती है तो उसके बाद यह पर्व मनाया जाता है। ये आदिवासी मूलवासी का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व में मवेशियों को सम्मान दिया जाता है और उनका धन्यवाद दिया जाता है कि उनकी मेहनत की वजह से खेत से फसल घर तक पहुंची।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading