
जमशेदपुर : वह दिन जब सम्पूर्ण देश के लोग वैश्विक महामारी कोरॉना के डर से घर में रहने को मजबूर हो गए थे। स्थिति ही ऐसी बन गई, अदृश्य वायरस का खौफ सबके दिल में बैठ गया था। परन्तु इस समय भी कोराना से बचाव के लिए भगवान स्वरूप डॉक्टर, प्रशासन से जुड़े लोग, सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी एवम इस कार्य में योगदान देनेवाले लोगों के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उसी तरह आदर्श वेलफेयर सोसाइटी में भी कार्य करने वाले सफाइकर्मी, सिक्यूरिटी आदि की अटूट सेवा व योगदान को भी याद रखना लाजमी है। अतः रविवार को आदर्श वेलफेयर सोसायटी, नवम एवम दशम फेज, आदर्शनगर सोनारी जमशेदपुर सोसाइटी के सेक्रेटरी, प्रेसिडेंट, कार्यकारिणी सदस्य, सामान्य सदस्यों के द्वारा “कोरोना महामारी” के दरम्यान अपनी लगातार सेवा प्रदान करने वाले, सफाई कर्मी एवम सुरक्षाकर्मी को पुष्पगुच्छ, मिठाई एवम उनके वेतन मद के अलावा अतिरिक्त राशि देकर, तालियां बजाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करीब 50 से अधिक व्यक्ति मौजूद थे। इस दौरान सभी लोग नियमनुसार सोशल डिस्टेंस का पालन करते नजर आये। इस कार्यक्रम के अलावा दशम फेज में रह रहे लोगों द्वारा व्यवहार में लाए जा रहे लिफ्ट मेंटेनेंस की अधिक वसूली (मेन सोसाइटी से संबंधित) की चर्चा के साथ अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।







