
जमशेदपुर : आगामी 16 जून से बाजार पूरी तरह खुल जायेगा. कपड़े व जूते-चप्पल की दुकानें भी खुलने लगेंगी. इससे व्यवसायियों की स्थिति में सुधार के साथ ही अर्थव्यवस्था में भी सुधार आयेगा. लेकिन इस कोरोना काल में हमें एहतियात को नहीं भूलना चाहिए. बाजार व दुकनों में जरूर जायें, लेकिन सरकार व चिकित्सकों की ओर से सुझाये एहतियाती उपायों को जरूर ध्यान में रखें. उसे अमल में लायें. यह बात झारखंड एकता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आफताब खान ने कही. आफताब खान ने कहा कि समय व परिस्थिति को देखते हुए सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दिया जाना, राज्य सरकार का सराहनीय निर्णय है. इस दौरान आफताब खान ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ख्याल रखने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि अभी भी कोरोना संकट कम नहीं हुआ है, अत: साबुन, हैंडवाश या सेनिटाइजर से समय-समय पर हाथ धोते रहें. बचाव के लिए जो भी उपाय बताये गये हैं, उसका अनुपालन करें.







