
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आदित्यपुर से खड़गपुर रेल मार्ग पर थर्ड लाइन में काम के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार ने सब-कांट्रैक्टर चुनूडीह निवासी समीर कुमार दास के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए घाटशिला थाना में लिखित शिकायत की थी. इधर समीर कुमार ने भी विजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है. समीर ने विजय कुमार पर आरोप लगाया है कि विजय कुमार ने बिल पास करने के एवज में पांच लाख रुपये घूस की मांग की. विरोध करने पर विजय कुमार उन पर आरोप लगा रहे है. शिकायत में समीर ने बताया कि रेलवे द्वारा केईसी इंटरनैश्नल लिमिटेड को थर्ड लाइन का काम मिला है. केईसी इंटरनैश्नल उसे घाटशिला से चाकुलिया के बीच साइड फिलिंग का काम दिया गया है. अब तक उसने 90 प्रतिशत काम कर दिया है. उसके काम का निरीक्षण भी हो चुका है पर केईसी कंपनी अभी तक उसका भुगतान नहीं कर पाई है. बिल पास करने के लिए चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की. यह कहने पर की वह केईसी कंपनी के लिए काम कर रहा है ना कि रेलवे के लिए इसलिए वह उन्हे रुपये क्यों दे. इस पर विजय कुमार ने मारपीट का आरोप लगा दिया है. पुलिस इस मामले में निश्पक्ष रुप से जांच करे.





