जमशेदपुर : सरायकेला -खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में वर्ष 2025- 26 माध्यमिक एवं प्यस टू ( इन्टर माध्यमिक) बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्या अनिता महतो, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य स्वेता गुहा राय, समस्त शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित हुए. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. सभी मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया. माध्यमिक बोर्ड के मेधावी छात्रों में प्रथम स्थान जश्मिन महतो 95.8%, द्वितीय स्थान श्रेयांशु कुमार 91.% , तृतीय स्थान अनुष्का घोष 89.6%, रितु कुमारी शर्मा 89%, और+2 विज्ञान पीसीबी में प्रथम स्थानज्योति कुमारी 82.8% द्वितीय स्थान अनुराग प्रसाद 77.8% तृतीय स्थान कौशल गोराई 76.6% पीसीएम प्रथम स्थान अलिसा प्रसाद 80.6% आदित्य कुमार सिंह 78.8% आलोक दुबे 74.% को पुरस्कृत किया गया. अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत नृत्य एवं संगीत से किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबन्धक महोदय, प्रधानाचार्य महोदय शिक्षक- शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन, विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं अनुशासन को दिया. मुख्य अतिथि द्वारा अभिभावक, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्ययन में निरंतरता बनाए रखें सफलता आपकी कदम चूमेगी. विद्यालय के उप प्रधानाचार्य स्वेता गुहा राय ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय का परीक्षा फल उत्साहवर्धक रहा छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन छात्र दोहराएंगे यह हमारा विश्वास है. अंत में प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों को उनके बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन की.







