आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक शम्भू नाथ महतो सह संध्या महतो द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया. राष्ट्रगान के सामूहिक गायन ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस समारोह में विशिष्ट अतिथि श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, उपकुलपति डॉ एसएन सिंह, एचआर रविकांत, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के अकादमिक निर्देशक जे राजेश डीन, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रधानाचार्य मौसमी महतो, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के रजिस्टरार डॉ याया मजुमदार, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्रिंसिपल डॉ प्रसानता कु महापात्रा, श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर छात्रों ने परेड मार्च के द्वारा राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी. विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया. छात्रों के कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने, संविधान के मूल्यों का पालन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा शांति, सद्भाव और देश की प्रगति के लिए संकल्प लिया गया. समारोह का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ.



