
जमशेदपुर : सरयाकेला-खरसावां के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में आज का दिन अति विशिष्ट रहा. एक ओर आरजे मनोज रेडियो सिटी के द्वारा विद्यालय के सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया गया. विद्यालय के प्रार्थना सभा से वर्ग कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, संगणक कक्ष, पुस्तकालय, संगीत एवं नृत्य कक्षाएं, योग एवं क्रीड़ा क्षेत्र सबको बड़ी बारीकी से मनोज ने अपने कैमरे में कैद किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य, भिन्न-भिन्न कक्षाओं में शिक्षण कार्य में संलग्न शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं से बातें की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने मल्टी परपोज हॉल में छात्रों के साथ फन गेम भी किया जिसमें पुरस्कार स्वरूप कई तरह के कूपनो का वितरण भी किया. उन्होंने जमशेदपुर शहर में सभी तरह की सुविधाओं से लैस श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष महोदय सुखदेव महतो, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, समस्त शिक्षकवृंद एवं सहकर्मियों की प्रशंसा की. दूसरी ओर रांची के फिज्योग्राफिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार छात्र- छात्राओं के करियर काउंसलिंग के लिए पधारे. डॉ विकास कुमार ने कक्षा नवम, दशम, एकादश एवं द्वादश के छात्र- छात्राओं को अपने गोल को लक्ष्य कर उसकी प्राति के उपाय बड़े ही सरल तरीके से बताए. (नीचे भी पढ़ें)
एमबीए, मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं सीए की तैयारी कैसे करे इसके लिए उन तमाम बिंदुओं पर सूक्ष्मता से बताया. सप्ताह में तीस घंटे अध्ययन के लिए निकालना, संकल्प के प्रति दृढ़ निश्चय एवं आत्मविश्वास ही सफलता का मूल मंत्र है. शिक्षकों से कहा छात्रों का सर्वांगीण विकास अति महत्वपूर्ण होता है. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय के सीसीए ग्रुप की को-ओडिनेटर प्रवीन अरोड़ा, शिक्षक सुबोध चन्द्र महतो, ओफिस स्टाप अलका तमंग एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं को विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया.



