स्टूडेंट जोनJamshedpur-Rural-Proud : राज्यस्तरीय कला उत्सव में मजदूर की बेटी ने किया गालूडीह...
spot_img

Jamshedpur-Rural-Proud : राज्यस्तरीय कला उत्सव में मजदूर की बेटी ने किया गालूडीह को गौरवान्वित, पूरे राज्य में हासिल किया दूसरा स्थान

राशिफल

प्रकाश दास / गालूडीह : रांची में 22 व 23 नवंबर को आयोजित राज्यस्तरीय कला उत्सव के खेल-खिलौना प्रतियोगिता किया गया था।जिसमे घाटशिला प्रखंड के गालूडीह बराज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के 12वी की छात्रा रेखा रानी पातर दूसरे स्थान प्राप्त कर विद्यालय व प्रखंड के नाम रौशन किया है। रेखा रानी पातर गांव क्षेत्र के प्रसिद्ध भोक्ता पर्व पर आधारित कलाकृति तैयार की थी। घाटशिला प्रखंड के दामपारा क्षेत्र के केन्दोंपोसी गांव की रहने वाली रेखा के पिता निताई पातर मजदूरी करते। जबकि मां लक्ष्मी पातर गृहिणी है। (नीचे भी पढ़ें)

रेखा जिला स्तरीय खेल-खिलौना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय खेल-खिलौना में दूसरे स्थान प्राप्त से विद्यालय में खुशी की माहौल है। इस संबंध में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के जिला प्रभारी बिंदु झा ने बताया कि जिला के विभिन्न विद्यालयों के प्रथम स्थान प्राप्त 19 विद्यार्थियों को भेजा गया था। जिसमे छः विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर में चयनित किया गया है। वही चाकुलिया प्रखंड केजीबीवी के छात्रा मोनी सबर राज्य स्तर कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मोनी राष्ट्रीय कला उत्सव के खेल-खिलौना के लिए चयनित हुई है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading