
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह गाड़ीवान पट्टी की है, जहां हिरवा खान नामक 43 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है. वैसे आत्महत्या की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वैसे युवक ने आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आपको बता दें, जमशेदपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले एक पखवाड़े के भीतर आधा दर्जन लोगों ने आत्महत्या की है. वैसे ज्यादातर मामलों में कोरोना के लेकर उत्पन्न हालात के बाद आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के मामले सामने आ रहे हैं.








