
नयी दिल्ली : देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व राज्यों की सरकारों को लॉकडाउन लगाने पर विचार करने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया है कि सरकारों को लॉकडाउन लगाने पर विचार करना चाहिए. ताकि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जनता को बताया जा सके. सुप्रीम कोर्ट ने उक्त निर्देश देने के साथ ही कहा है कि लॉकडाउन लगाने से पहले सरकारों को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समुचित व्यवस्था करनी चाहिए. ताकि राज्यों में कम से कम सामाजिक व आर्थिक प्रभाव न पड़े. कोर्ट ने यह भी कहा है कि किसी मरीज के पास चाहे निवा प्रमाण पत्र या पहचान पत्र हो या नहीं हो, अस्पताल में उसे को भर्ती करने और जरूरी दवा देने से इन्कार नहीं किया जा सकता है. कोविड संबंधित आवश्यक चीजों से उसे वंचित नहीं किया जा सकता है. कोर्ट ने कहा है कि वैक्सीन की कीमत और उपलब्धता, ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता पर भी केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए.











