अहमदाबाद: टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच दूसरा सुपर ओवर खेला गया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने बिना विकेट खोये 23 रन का स्कोर खड़ा किया. जबाव में अफगानिस्तान की टीम 19 रन ही बना सकी. इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने चार रन से मैच को जीत लिया. दो मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका ग्रुप की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है. पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान की टीम 6 बॉल पर 17 रन बनाए और अफ्रीका को 18 रन का टारगेट दिया है. जवाब में अफ्रीकी टीम ने 6 बॉल पर 17 रन बनाया. (नीचे भी पढे)
पहले सुपर ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस 6 रन बनाकर आउट हुए. ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर पहले सुपर ओवर को टाई करा दिया. बुधवार को दोनों के बीच का मैच टाई हो गया. साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए थे. अफगानिस्तान की टीम भी 20 ओवर में 187 रन ही बना सकी.अफगानी टीम को जीत के लिए 3 बॉल पर 2 रन की जरूरत थी. लेकिन, आखिरी ओवर की चौथी बॉल पर फजलहक फारूकी रनआउट हो गए. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. साउथ अफ्रीका के लिए रायन रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) ने अर्धशतक लगाए. डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे.







