
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव निवासी केदार गोप (50) की नपं क्षेत्र के नालाडीह गांव के तालाब में डूमने से मौत हो गई. शनिवार की सुबह नालाडीह गांव के ग्रामीण तालाब में शव को तैरता देख इसकी सूचना चाकुलिया थाना को दी गयी. सूचना पाकर थाना प्रभारी अनिल नायक घटनास्थल पर पहुंचे औऱ् शव को तालाब से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.




