
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पाड़ा स्थित मां तारा मंदिर का 13वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ. महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर कमेटी द्वारा शीतला मंदिर परिसर में भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर महंती और तारापीठ से आये कन्हाई बाबा, कमख्या के जोगेश्वर बाबा, तारकनाथ से आये शंकर बाबा ने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया. प्रसाद के रूप में बनी 15 क्विंटल चावल और दाल से बनी खिचड़ी, सब्जी और खीर को हजारों भक्तों ने जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. महा प्रसाद वितरण कार्यक्रम में कमेटी के बबलु साव, धुषण बारिक, अशोक बारिक, सपन पोलाई, नाडु राय, राणा मल्लिक, बाप्पी पोलाई, शंभु दत्त, देवाशिस दास, मनोज बारिक, अमर बारिक, गौतम बारिक, मनोज पातर समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई.















