
जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा की संगत की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें आने वाले समय में साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन किया गया. बैठक में सरदार निशान सिंह को मौजूदा समूह संगत ने परवानगी दी संगत की ओर से नाम का प्रस्ताव परमजीत सिंह काले और शमशेर सिंह सिद्धू ने दिया.

इसका समर्थन सरदार हरमिंदर सिंह मिनदी, सरदार सतनाम सिंह, खजान सिंह, सत्येंद्र सिंह रोमी, जयमल सिंह, रविंद्र सिंह भाटिया और मौजूदा समूह संगत में नाम का समर्थन किया. साथ ही सभी से से प्रार्थना की गई की एकजुटता को दिखाते हुए आने वाले 3 साल के लिए सरदार निशान सिंह को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया गया है. मंच का संचालन राजू सिंह मारवाह और धन्यवाद ज्ञापन रंजीत सिंह मिट्ठू ने किया. करीब 100 की संख्या में संगत बैठक में उपस्थित थे.














