जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के लिए इंजिन बनाने वाली कंपनी टाटा कमिंस ने तीन दिन के क्लोजर की घोषणा की है. 29 और 30 जून के साथ 1 जुलाई को भी क्लोजर की घोषणा की गयी है. टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट में इंजिन बनती है और मदर कंपनी टाटा मोटर्स में ही क्लोजर ले लिया गया है तो स्वाभाविक सी बात है कि तीन दिन का क्लोजर टाटा कमिंस भी लेगी. इसको देखते हुए ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. वैसे आपको बता दें कि टाटा मोटर्स 28 और 29 जून को क्लोजर की घोषणा की गयी है और 30 जून को कंपनी को खोलने की घोषणा की गयी है. लेकिन इसके विपरित 1 जुलाई तक टाटा कमिंस ने क्लोजर ले लिया है. जून माह में लगातार वर्कऑर्डर कम होने के कारण बाइसिक्स के कर्मचारी को भी हटाया गया है.
टाटा कमिंस में वेज रिवीजन को लेकर सेमिनार शुरू होगा
टाटा कमिंस में वेज रिवीजन को लेकर सेमिनार का आयोजन 28 जून से शुरू होगा. सेमिनार में प्रबंधन और यूनियन संयुक्त रुप से इस पर विस्तार से चर्चा करेगी. बताया जाता है कि जुलाई तक वेज रिवीजन समझौता कर लेने की तैयारी की गयी है. टाटा स्टील की तर्ज पर कर्मचारियों को मेडिकल की सुविधा दी जाये, ऐसे डिमांड भी किये जा रहे है. यूनियन इस बार के लिए तैयारी की है और चार्टर्ड ऑफ डिमांड भी सौंपने जा रही है.





