जमशेदपुर : जमशेदपुर की टाटा कमिंस कंपनी में प्रबंधन ने बोनस समझौता करने के साथ ही टाटा स्टील की ही तर्ज पर अपने सभी कर्मचारियों को गिफ्ट कूपन देने की भी घोषणा की है. हालांकि टाटा स्टील कमिंस से काफी बड़ी कंपनी है बावजूद बेहतर उत्पादन होने से खुश टाटा कमिंस कंपनी प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को बोनस के अलावा 5 हजार रुपये का गिफ्ट कूपन देने का निर्णय लिया है. कंपनी इस बार 792 कर्मचारियों के बीच 6 करोड़ 13 लाख रुपए बोनस के रूप में बांटने जा रही है. साथ ही इन सभी 792 कर्मचारियों को पांच-पांच हजार रुपये का गिफ्ट कूपन भी मिलेगा. कर्मचारियों को गिफ्ट कूपन देने की घोषणा कमिंस इंडिया के प्रबंध निदेशक अश्वथ राम ने की है. उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों के बीच इस कूपन का वितरण उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार के रूप में किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि टाटा कमिंस टाटा मोटर्स में बनने वाले वाहनों के लिए इंजन का निर्माण करती है. कंपनी में पिछले शनिवार को बोनस समझौता हुआ है. इसके तहत कर्मचारियों को इस साल 18.5 फीसदी बोनस कर्मचारियों को मिलने वाला है. शनिवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में टाटा कमिंस का बोनस समझौता मैनेजमेंट और यूनियन के बीच हो गया. शनिवार को हुए समझौता के तहत कर्मचारियों को तय फार्मूला के तहत प्रोडक्शन के टारगेट पर 9 फीसदी, प्रोफिट पर 8 फीसदी और बीआइएस क्वालिटी पर 1.5 फीसदी मिला. पिछले वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 1 लाख 29 हजार प्रोडक्शन का टारगेट था, जिसके विपरित 1 लाख 27 हजार इंजन कमिंस में बना. इस कारण फार्मूला के तहत अगर 95 फीसदी भी टारगेट हासिल हो गया तो 9 फीसदी बोनस की राशि मिल जायेगी, जिसके लिहाज से इसमें 9 फीसदी अंक मिला. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा प्रोफिट का लक्ष्य पर 8 फीसदी मिला और बीआइएस क्वालिटी का जो टारगेट था, उसमें कंपनी पिछड़ गयी, इस कारण उस पर सिर्फ 1.5 फीसदी बोनस मिला. इस कारण 18.5 फीसदी बोनस ही मिल सका है. 1.5 फीसदी का नुकसान कर्मचारियों को हुआ. इसके तहत कर्मचारियों को इस साल अधिकतम 1 लाख 1 हजार 494 रुपये और न्यूनतम 37478 रुपये बोनस मिलेगा. चालू वित्तीय वर्ष के लिए भी बोनस फार्मूला को तय किया गया, जिसके तहत प्रोडक्शन का शत-प्रतिशत या 95 फीसदी टारगेट हासिल करने पर 9 फीसदी, प्रोफिट पर 8 फीसदी और बीआइएस क्वालिटी पर 3 फीसदी बोनस मिलेगा, यह पुराना ही फार्मूला को इस साल भी रखा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रोडक्शन का टारगेट 1 लाख 61 हजार 64 का है जबकि प्रोफिट का टारगेट 477 करोड़ रुपये का रखा गया है. बोनस की राशि कर्मचारियों को अगले सप्ताह एकाउंट में चला जायेगा. कुल 792 कर्मचारियों के बीच 6.13 करोड़ रुपये बोनस के मद में बांटा जायेगा. बोनस समझौता पर हस्ताक्षर करने वालों में टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट हेड श्री रामफल, एचआर हेड मनीष जैन, भीखम सिंह, अमित ठाकुर, एम सुरेश, अरुण प्रकाश, सोमा सुंदरम जबकि यूनियन से अध्यक्ष दीप्तेंदू चक्रवर्ती, महामंत्री सुमित कुमार, श्रीनिवास राव, राजू मूर्ति, प्रकाश महतो, सुमित पाल, शशिशेखर शुक्ला, उज्जवल दास, अनिल सिंह, अनंता कुमार, माया शर्मा, राजन प्रकाश ने समझौता पर हस्ताक्षर किया.






