
जमशेदपुर : टाटा समूह में अब नयी पीढ़ियों को इंट्री दी जा रही है. टाटा परिवार के एक और चिराग नोएल टाटा के बच्चो लिया टाटा, नेविल टाटा और माया टाटा को टाटा ट्रस्ट की ओर से संचालित टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट में इन तीनों की नियुक्ति की गयी है. इन तीनों की उम्र 30 से 40 साल के बीच की है. इन तीनों द्वारा अभी मध्यक्रम प्रबंधन की भूमिका निभाया जा रहा है. टाटा परिवार का मानना है कि जिस तरह जेआरडी टाटा और रतन टाटा जैसे लोग नीचे से ऊपर गये है, उसी तरह ये तीनों भी नीचे से ही ऊपर जायेंगे. इन तीनों के अलावा टाटा मेडिकल ट्रस्ट में रतन टाटा, विजय सिंह और मेहली मिस्त्री पहले से ही मौजूद थे. बताया जाता है कि इसके माध्यम से इन तीनों युवा टाटा को पारिवारिक चीजों में इंट्री करायी जा रही है. वर्तमान में टाटा मेडिकल सेंटर 431 बेड वाला अस्पताल संचालित करता है. इसकी स्थापना वर्ष 2011 में की गयी थी. यह ट्रस्ट वर्तमान में कोलकाता में कैंसर अस्पताल का संचालन करता है. आपको बता दें कि नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई है. नोएल टाटा टाटा समूह में हिस्सेदार भी है. टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट में शामिल हो रहे नोएल टाटा के तीनों बच्चों के बारे में लोग जानना चाहते है, जो अभी गुप्त तौर पर विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे है. नोएल टाटा का कद अभी तेजी से बढ़ा है. नोएल टाटा ट्रेंट में चेयरमैन है जबकि टाटा इंवेस्टमेंट कारपोरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे है. इसके अलावा टाटा इंटरनेशनल में एमडी है जबकि हाल में टाटा स्टील में उनको डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है. नोएल टाटा और रतन टाटा दो मां के बेटे है, लेकिन पिता एक है नवल टाटा. नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन टाटा के वे बेटे है. सिमोन टाटा ने ही टाटा ट्रेंट की नींव रखी थी. (नीचे देखे पूरी खबर)

लिया टाटा, माया टाटा और नेविल टाटा के बारे में जाने
लिआ टाटा नोएल टाटा की सबसे बड़ी बेटी है. वे स्पेन के मैड्रिड में आइइ बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग की डिग्री ली है. 2006 में लिआ ने ताज होटल रिजाटर्स एंड पैलेसेज में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के तौ रपर अपने कैरियर की शुरुग़ात की. लिया की उम्र 37 साल के करीब है.ह मुंबई के जय हिंद कॉलेज से उन्होंने बढ़ायी की. इंडियन होटल कंपनी में वे अभी मैनेजर डेलपमेंट व एक्सपेंसन के रुप में काम कर रही है. यह कंपनी ही ताज ग्रुप ऑफ होटलस् को चला रही है. वहीं, माया टाटा नोएल टाटा की छोटी बेटी है, लेकिन बेटे नेविल टाटा से बड़ी है. माया टाटा की उम्र 34 साल के करीब है, जो ब्रिटेन के बेयस बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से पढ़ाई की है. (नीचे देखे पूरी खबर)

माया टाटा ऑपाचर्यूनिटीज फंड में बतौर इंवेस्टर रिलेशनशिप्स और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट के रुप में काम कर रही है. इसके बंद होने के बाद टाटा डिजिटल से वे जुटी हुई है. टाटा कैपिटल के लिए भी वे काम कर रही है. नोएल टाटा के बेटे नेविल दोनों बहनों से छोटे है. करीब 30 वर्षीय नेविल बेयस बिजनेस स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. नेविल रिटेल चेन ट्रेंट लिमिटेड से जुड़े हुए है. नेविल फैशन रिटेल ब्रांड जुडियो स्टोर्स को मैनेज भी करते है. यह ब्रांड वे ही चलाते है. निवेल हाइपर लोकल फूड का भी मैनेजमेंट देखते है. यहीं कंपनी वेस्ट साइड, स्टार बाजार और लैंडमार्क स्टोर्स को चलाती है. नेविल टाटा की शादी मानसी किर्लोस्कर से हुई है. उनकी पत्नी किर्लोस्कर कंपनी के मालिक की बेटी है. उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम जमशेत टाटा है.




