जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 30 और 31 दिसंबर को ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. लगातार दो दिनों का ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. 30 और 31 दिसंबर शुक्रवार और शनिवार है. 1 जनवरी रविवार है, जिस कारण अब कंपनी में सामान्य तौर पर कामकाज सोमवार यानी 2 जनवरी से शुरू हो सकेगा. इस दौरान कर्मचारियों के कैजुलअल और प्रीविलेज लीव से 50 फीसदी कर्मचारी का काटा जायेगा जबकि मैनेजमेंट 50 फीसदी इसका घाटा वहन करेगी. यह कंपनी में ऑर्डर में आयी कमी को देखते हुए यह ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. साल 2022 में काफी ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. इससे कर्मचारियों के वेतन में कटौती हुई है. कर्मचारियों को हर ब्लॉक क्लोजर में 50 फीसदी वेतन और भत्ता का नुकसान होता है. पूर्व में किये गये समझौता के तहत कर्मचारियों को यह ब्लॉक क्लोजर कराया जाता है.











