
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मोटर्स प्लांट एक बार फिर से बस सेवा शुरू होने वाली है. कंपनी प्रबंधन ने इसको लेकर एक सर्कुलर जारी किया जिसमें बताया गया कि 10 फरवरी से जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी, नीलडीह, प्रकाशनगर, घोड़ाबंधा, बीएड कॉलेज, राधिका नगर, बिरसानगर एरिया समेत अन्य इलाके से ए, बी, सी शिफ्ट के साथ जनरल शिफ्ट के कर्मचारियों को लाना और ले जाना कर सकेगा. बस में यात्रियों को कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करना होगा. सोशल डिस्टनसिंग के साथ टेम्परेचर का टेस्ट से लोगो को गुजरना होगा. इसके अलावा लोगो को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए किसी तरह का लक्षण वाले कर्मचारियों को बस सेवा नही दी जाएगी.





