जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के सामुदायिक सेवा विभाग के कर्मचारियों का बोनस समझौता मंगलवार को संपन्न हुआ. प्रबंधन की ओर से सामुदायिक सेवा के प्रमुख अचिंतो सिंह, केशव मणि, गुरुदत्त त्रिपाठी एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से अजय भगत, प्रकाश विश्वकर्मा, सामुदायिक सेवा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दीपक शांडिल्य, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध बनर्जी, महामंत्री सनातन नाग, सचिव प्राण कृष्ण गोप ने बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किये. इस बार बोनस की राशि 12651 रुपए हर कर्मचारी को देने की घोषणा की गयी. पिछले वर्ष से 500 रुपये अधिक दिया गया है. बोनस की राशि तत्काल बांटा जायेगा.






