
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मोटर्स में बाइ सिक्स कर्मी अजय कुमार की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई. अजय का इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा था. अजय अपने परिवार के साथ टेल्को ट्रक पार्क के पास रहते थे. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे है. एक बेटा पुणा में रहकर पढ़ाई करता है. जानकारी के अनुसार अजय रविवार को अपने डिपार्टमेंट के लोगो के साथ हुडको डैम में पिकनिक मनाने गए थे. वापस लौटने के क्रम में घर से थोड़ी दूरी पर ही पेड़ से उनकी स्कूटी टकरा गई थी. घायल अवस्था में उन्हे इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हे टीएमएच रेफर कर दिया गया था. सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.







