
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कंपनी में रविवार 28 मार्च को छुट्टी के बावजूद ड्यूटी करायी गयी थी. प्रोडक्शन और डिमांड को देखते हुए यह फैसला लिया गया था. इसके बदले छुट्टी देने की तिथियों का ऐलान नहीं किया गया था. मंगलवार को इसकी घोषणा कर दी गयी. इसके तहत दो अप्रैल को टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों को 28 मार्च के बदले 2 अप्रैल को छुट्टी दी जायेगी. इसकी सारी जानकारी सारे विभागों को दे दी गयी है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





