
Gudabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड में प्रशासन अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहा है। गुरुवार को बीडीओ सीमा कुमारी और थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवाड़ के नेतृत्व में जवानों ने अभियान चलाकर रुड़की में स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थापित अवैध महुआ शराब की भठ्ठी को ध्वस्त कर दिया। वहां पर भारी मात्रा में महुआ शराब और जावा को जवानों ने नष्ट कर दिया। शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तनों को तोड़ दिया गया। शराब बनाने वाले भाग खड़े हुए। किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



