जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में होली को लेकर छुट्टी की घोषणा कर दी है. इसके तहत 14 मार्च को होली की छुट्टी दी गयी है. इसके अलावा 15 मार्च शनिवार को वैकल्पिक साप्ताहिक छुट्टी दी गयी है. 16 मार्च रविवार का दिन है. लेकिन उस दिन छुट्टी नहीं रहेगी, उस दिन काम होगा. शनिवार को उसके बदले छुट्टी दे दी गयी है. इसको लेकर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी की ओर से सरकुलर जारी किया गया है. इसको लेकर सारे विभागों और सेक्शन के हेड को जानकारी दी गयी है कि वे लोग कर्मचारियों को इसकी जानकारी साझा करें.



