
जमशेदपुर : झारखंड पुलिस महानिदेशक केएन चौबे ने एके नया बदलाव किया है. नये बदलाव के जरिये एक नजीर पेश करने की कोशिश पूरे देश में की है. पुलिस महानिदेशक ने झारखंड पुलिस के सभी जिले के पदाधिकारियों और सभी स्तर के अधिकारियों को यह आदेश दिया है कि पुलिसकर्मियों से वे लोग सिर्फ आठ घंटे की ही ड्यूटी लें. चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए भी सिपाहियों और सभी स्तर के अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए तीन दिनों की अतिरिक्त छुट्टी भी दी गयी है. तीन दिनों की छुट्टी हर जिले में दी जायेगी और यह रोटेशन के हिसाब से जिले के अधिकारी छुट्टी देने का काम करेंगे. गौरतलब है कि अब तक हर जिले के पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों की कोई टाइमिंग काम करने की नहीं होती है. आठ घंटे के बजाय 16 घंटे तक ड्यूटी पुलिसकर्मी बजाते है, जिससे उनका जीवन भी कष्टकारी होता है और वे लोग अपने परिवार को भी समय नहीं दे पाते है, इसको देखते हुए यह एक नया आदेश दिया गया है.








