जमशेदपुर : टाटा मोटर्स खेल विभाग की ओर से चल रहे टेबल टेनिस टूर्नामेंट इंटर टीम का फाइनल्स जमशेदपुर के टेल्को रिक्रेशन क्लब में खेला गया. आज खेले गई फाइनल में प्राइमा चैलेंजर्स और ट्रांस एक्सल के बीच खेला गया. पहले दोनों सेट्स (सिंगल्स)में दोनों ही टीम के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला पर फिर डबल्स में ट्रांस एक्सल की टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया और 2025 टाटा मोटर्स टेबल टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. इस टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन करने के लिए अविजित भट्टाचार्जी को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि टाउन एडमिन हेड -रजत सिंह ने सभी खिलाड़ियो को पुरूष्कित किया और अच्छे भविष्य की कामना की.



