जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्लांट हेड एबी लाल का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ विशाल बादशाह, रविंद्र कुलकर्णी, दीपक कुमार, बीएन सिंह उपस्थित हुए। इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि एबी लाल के सहयोग से कंपनी अपनी ऊंचाई व अपने शिखर तक पहुंच पाई है। इसका कारण लाल साहब की हमेशा सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते रहे हैं एवं निर्देश भी देते रहे हैं। यूनियन के अध्यक्ष ने कहा यूनियन के साथ बेहतर तालमेल का इतिहास लाल साहब ने जड़ा है। लाल साहब ने जो बेहतर तालमेल यूनियन और प्रबंधन के बीच में किया है उसका अनुकरण बाद में भी होता रहेगा और एक सकारात्मक शांतिपूर्ण ढंग से कंपनी और यूनियन दोनों चले। उनके निर्देशों को याद करेंगे और एक बेहतर मजदूर हित में कार्य करने के लिए प्रेरणा स्रोत लाल साहब बने रहेंगे। (नीचे भी पढ़ें)

अपने संबोधन में एबी लाल ने कहा हम लोग एक लक्ष्य के लिए काम करते हैं। हम लोगों का यह प्रयास हमेशा रहे कि मुनाफे का केक जितना बड़ा होगा उतना बड़ा हिस्सा हमारे हिस्से में आएगा। इसलिए कंपनी और कंपनी में काम करने वाले दोनों का विकास कैसे होगा इस पर चिंतन प्रबंधन और यूनियन और हम सभी को जरूर करना चाहिए यही एक रास्ता है जिससे सबका विकास संभव है। आप सब बेहतर कार्य कर रहे हैं। बेहतर तालमेल से कार्य कर रहे हैं।अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। वहीं सीटीआर डिवीजन में अध्यक्ष एवं महामंत्री का बेहतर बोनस और परमानेंसी के लिए जोरदार स्वागत किया गया।













