जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने संयुक्त सर्वोच्च कमेटी एपेक्स जेसीसीएम का गठन कर दिया है. इसके चेयरपर्सन टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन खुद होंगे. वहीं, सदस्य सचिव सीएचआरओ इंडिया मैनुफैक्चरिंग जुबिन पालिया होंगे. इसके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन समेत तमाम यूनियन के लोगों को जगह दी गयी है, जिसमें टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु को को-चेयरपर्सन बनाया गया है. एक बार एमडी चेयरपर्सन होंगे जबकि दूसरी बार की मीटिंग में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु चेयरपर्सन की भूमिका में होंगे जबकि एमडी वाइस चेयरपर्सन होंगे. गौरतलब है कि टाटा स्टील में जेसीसीएम में बदलाव किया गया है. इसके तहत जेसीसीएम सारे प्लांट का अलग-अलग होगा, जिसमें प्लांट के प्रमुख और यूनियन के लोग शामिल होंगे जबकि सारे कंपनी का मिलाकर एक एपेक्स जेसीसीएम होगा, जो सारे जेसीसीएम की समीक्षा करेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इस जेसीसीएम में वीपी इंजीनियरिंग अक्षय खुल्लर, वीपी लांग प्रोडक्ट आशीष अनुपम, चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, वीपी ऑपरेशान जमशेदपुर चैतन्य भानु, वीपी कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रमम, पीइओ देबाशीष चौधरी, चीफ इंफारमेशन ऑफिसर जयंता बनर्जी, जीएम कलिंगानगर कर्मवीर सिंह, वीपी टीक्यूएम पीयुष गुप्ता, वीपी मार्केटिंग प्रभात कुमार, वीपी वन शेयर्ड सर्विसेज प्रोबाल घोष, सीएचआरओ इंडिया रॉ मैटेरियल राजेश चिंतक, वीपी सेफ्टी राजीव मंगल, वीपी कारपोरेट फाइनांस स्मिता शाह, वीपी रॉ मैटेरियल संदीप कुमार, वीपी टेल्कनॉलॉजी आरएंडडी सुबोध पांडेय, वीपी ऑपरेशन मेरामंडली उत्तम सिंह, सीएचआरओ इंडिया मैनुफैक्चरिंग को सदस्य मनोनित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
परमानेंट इनवाइटी के तौर पर चीफ रेवेन्यू व एकाउंट अवनिश अरुण, चीफ एलएंडडी व चीफ डाइवर्सिटी ऑफिसर जया सिंह पांडा, चीफ आइआर लीगल राहुल दुबे, टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा, एरिया मैनेजर एचआरएम ज्वाइंट कंसल्टेशन साक्षी चौधरी, चीफ एथिक्स काउंसलर सोनी सिन्हा, चीफ सीएसआर सौरभ राय, जीएम मेडिकल सर्विसेज विनिता सिंह को बनाया गया है. कर्मचारियों के प्रतिनिधि के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु को चेयरपर्सन होंगे जबकि जामाडोबा कोलियरी आरसीएमयू के अध्यक्ष अशोक कुमार राय, टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा, वेस्ट बोकारो आरसीएमयू के अध्यक्ष मोहन महतो, टाटा स्टील कलिंगानगर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रवींद्र कुमार जामुदा, टिस्को मजदूर यूनियन ग्रोथ शॉप के अध्यक्ष और टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन, वायर प्रोडक्ट यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, टाटा मेटालिक्स लिमिटेड परमानेंट वर्कर्स यूनियन के महासचिव चंद्रकांत राउत, टाटा इंप्लाइज यूनियन मार्केटिंग व सेल्स के अध्यक्ष इंद्रजीत बोस और टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन बियरिंग डिवीजन के अध्यक्ष मुकेश कुमार को ससदस्य बनाया गया है.



