जमशेदपुर : टाटा स्टील के स्लैग को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने और बाइप्रोडेक्ट बनने की पहल को सम्मान दिया गया है. टाटा स्टील के बाइ प्रोडक्ट ब्रांड टाटा डूरेको को भारत का सम्मानित ब्रांड के रुप में सम्मानित किया गया है. एक समारोह के दौरान यह सम्मान दिया गया. टाटा डुरेको टाटा स्टील के इंडस्ट्रियल बाइप्रोडक्ट मैनेजमेंट डिवीजन के ब्लास्ट फर्नेस स्लैग से तैयार एक बेहतर प्रोडक्ट है. इसका इस्तेमाल निर्माण कार्य में किया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
इसको पर्यावरण के अनुकूल प्रोडक्ट माना जाता है. इस प्रोडक्ट को सीआइआइ ग्रीनप्रो सर्टिफिफाइड प्रोडक्ट माना गया है. इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में इसका इस्तेमाल किया जाता है.




