जमशेदपुर : टाटा स्टील के कैंटीन में अब गुणवत्तापूर्ण खाना लोगों को मिला करेगा. बुधवार को कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में अचानक से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू खुद पहुंच गए. मीटिंग में चेयरमैन के अलावा वाइस चेयरमैन नितेश राय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. बताया जाता है कि लगातार या शिकायत मिल रही थी कि गुणवत्तापूर्ण खाना कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है. खाने की क्वालिटी भी बेहतर नहीं है. इसके अलावा खाना का मेनू को भी बदलने की मांग हो रही थी. (नीचे भी पढ़ें)

एक के बाद टाटा स्टील के कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में अचानक से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी पहुंच गए, जिससे सारे पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया. उन्होंने साफ तौर पर अधिकारियों को यह कह दिया कि क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. जब मैनेजमेंट ने अच्छा खाना देने के लिए सिस्टम बनाया हुआ है तो फिर घटिया खाना परोसा जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इस पर मैनेजमेंट कमिटी के लोगों ने तय किया कि मेनू को बदला जाएगा और खाने की क्वालिटी को भी सुधारा जायेगा. इसके सारे बिन्दुओ का अध्ययन करने के बाद नया मेनू और बेहतरीन क्वालिटी का खाना कर्मचारियों को परोसा जायेगा.












