जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा रोबिन फ्रेजर (टीआरएफ) को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. वित्तीय समस्याओं से जूझ रही इस कंपनी को वित्तीय झंझावतों से बचाने के लिए टाटा स्टील की चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल ने एक बार फिर से टाटा स्टील के अधिकारियों को टीआरएफ में भेजा है. इसके तहत टीआरएफ में भेजे गये अधिकारी अभिजीत सिंह को टीआरएफ से हटाकर हेड एचआरबीपी साहिबाबाद बनाया गया है. 23 सितंबर से उनका पदस्थापन कर दिया गया है. वहीं, हेड एचआरबीपी ट्यूब शुभ्रा सिंह को टीआरएफ में तीन साल के लिए भेजा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
उनको टीआरएफ का नया सीएचआरओ बनाया गया है. वहीं, हेड एचआरबीपी टिनप्लेट डिवीजन को ट्यूब डिवीजन का एचआरबीपी का प्रभार संभालने को कहा गया है. ये सारे बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.







