जमशेदपुर : टाटा स्टील में चीफ एचआरबीपी टाटा स्टील मेरामंडली के पद में बदलाव किया गया है. संदीप धीर को टाटा स्टील मेरामंडली एचआरबीपी से हटाकर टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड भेज दिया गया है. उनको तीन साल के लिए वहां भेजा गया है. वे प्रशासनिक तरीके से टाटा स्टील में काम करेंगे और वीपी शेयर्ड सर्विसेज के लिए काम करेंगे और भुवनेश्वर से कामकाज संभालेंगे. टीएसडीपीएल से तीन साल के पदस्थापन की वापसी के बाद अमिताभ चंद्र झा को अब टाटा स्टील मेरामंडली का चीफ एचआरबीपी बनाया गया है. वे वीपी एचआरएम को भी रिपोर्ट करेंगे. टाटा स्टील के चीफ कंस्ट्रक्शन इलेक्ट्रिकल आइएल 3 राकेश सिंह को भी आइएल 2 स्तर पर प्रोमोशन दिया गया है. उनको तत्काल प्रभाव से प्रोमोशन दिया गया है.






