जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट के पास शुक्रवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई थी. इस मामले में जुगसलाई गरीब नवाज कालोनी निवासी रमजान की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों पर जान मारने की नीयत से फायरिंंग करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं पुलिस ने मामले में 3 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. शिकायत करने वाले ने बताया कि वह बिष्टुपुर में फ्लेक्स बनाने और वाहन में नंबर लिखने का काम करता है. (नीचे भी पढ़ें)
उससे एक युवक ने काम करवाया था. 600 रुपये युवक को देना था, लेकिन उसे 200 रुपये ही दिये जब भी वह बकाया मांगता था तो वह धमकी देता था. कई बार फोन करने के बाद भी वह रुपये नहीं देता था. गाली-गलौज करता था। शुक्रवार की रात को युवक ने बकाया रुपये देने को उसे नदी किनारे बुलाया जहां वह अपने साथियों के साथ गया था जबकि वह युवक अपने 15 साथियों के साथ आया था. सभी मारपीट करने लगे। इसके बाद फायरिंग कर दी इधर पुलिस को शुक्रवार की रात घटनास्थल से 4 खोखा और 3 जिंदा गली मिला था.




