
जमशेदपुर : टाटा स्टील के 15 हजार कर्मचारियों को फरवरी माह में ग्रेड रिवीजन समझौता के आधार पर एरियर की राशि का भुगतान कर दिया जायेगा. एरियर की राशि कर्मचारियों को काफी ज्यादा मिलने वाला है. पुराने ग्रेड वाले कर्मचारियों को 6 लाख रुपये तक एरियर मिलेगा जबकि कम ग्रेड वाले कर्मचारियों को साढ़े तीन लाख रुपये तक का एरियर की राशि का भुगतान होगा. 28 जनवरी तक कर्मचारियों को ऑनलाइन एरियर का स्लिप मिल जायेगा जबकि 29 जनवरी से विभागों में हार्ड कॉपी भी मिल जाया करेगा. इससे कर्मचारियों को जानकारी हो जायेगी कि कितना एरियर उनको मिलने वाला है. गौरतलब है कि 23 सितंबर 2019 को वेज रिवीजन समझौता हुआ था, जिसके तहत 1 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2024 तक के लिए समझौता हुआ था. तय समझौता के अनुसार 21 माह का एरियर कर्मचारियों को एक साथ मिल जायेगा. पुराने वेतन वालों में सीटीसी (कॉस्ट टू कंपनी) में सालाना 1.50 लाख रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है जबकि कई लोगों का यह राशि पौने तीन लाख रुपये तक भी गयी है.






