जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के एरियर की राशि का पेमेंट स्लिप का वितरण कर दिया गया. इसमें बताया गया है कि कर्मचारियों का एरियर पर पीएफ, टेप्स, इनकम टैक्स और अन्य सारे कटौती किये गये है, जो वेतन से हर माह होते है. टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में एचएसएम के कमेटी मेंबर अमित सिंह ने उठाया था. अमित सिंह ने कमेटी मीटिंग में कहा कि वेज रिवीजन समझौते की एरियर राशि 6 नवंबर को कर्मचारियों को प्राप्त हुई और एरियर की पे स्लिप भी 6 नवंबर को प्राप्त हुई, परंतु इसमें कर्मचारियों को संशय थी. इसमें सिर्फ एरियर की राशि दिखाई गई थी. उसमें सकल राशि को दर्शाया गया था. (नीचे भी पढ़े)
नेट राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी गई थी जिससे कर्मचारियों में असमंजस्य की स्थिति थी कि किस मद में कितना पैसा काटा गया है. चाहे वह पीएफ मद, टेप्स मद हो या इनकम टैक्स इन सबसे कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति थी. इसके बाद आज ही प्रबंधन और यूनियन के द्वारा सफलतापूर्वक इसका निदान कर दिया गया. टाटा वर्कर्स यूनियन का ऑफिशियल ग्रुप मे कमेटी मेंबरों को यह जानकारी दी गई है कि सैफ फियोरी में शाम 7:30 बजे एरियर की राशि, जो किसी भी मद में काटी गई है वह दिखने लगेगी. समस्या के त्वरित समाधान के लिए कमेटी मेंबर अमित सिंह द्वारा यूनियन नेतृत्व व प्रबंधन को धन्यवाद दिया.












