जमशेदपुर : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में एक बार फिर से एक हादसा हो गया है. इस हादसा में एक मजदूर की मौत हो गयी है जबकि दो मजदूर घायल है. घायलों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया है. इसमें से एक मजदूर की हालत गंभीर है. जबकि दूसरा भी अस्पताल में भर्ती है. बताया जाता है कि एक सप्ताह में टिनप्लेट कंपनी के विस्तार प्रोजेक्ट में दूसरा हादसा है, जहां अब तक दो मजदूरों की मौत हो चुकी है. बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम काम चल रहा था. इसी बीच गड्ढा में दो मजदूर गिर गये, जिसके बाद एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर घायल हो गया. तीसरा मजदूर भी उसी हादसे का शिकार हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
दोनों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. मृतक और घायल कर्मचारी ठेका मजदूर थे. टाटा स्टील के टिनप्लेट कंपनी में ही 11 सितंबर को ही एक हादसा हुआ था, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गयी थी. अब एक सप्ताह में यह दूसरा हादसा हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि टिनप्लेट कंपनी का विस्तार का प्रोजेक्ट चल रहा है. करीब 1600 करोड़ की इस प्रोजेक्ट का काम लंबे समय से चल रहा है. इस प्रोजेक्ट में एक सप्ताह में लगातार दूसरा हादसा होने से अफरा तफरी मच गयी है जबकि सेफ्टी पर भी सवाल उठाये गये है.




