
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने शुक्रवार को सितंबर 2020 तक समाप्त हुई दूसरी तिमाही का वित्तीय परिणाम जारी कर दिया इस वित्तीय परिमाण के मुताबिक कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 50 फ़ीसदी कम होकर 1665.07 करोड़ रुपए हो गया है. टाटा स्टील की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि पिछले साल में इसी आलोच्य अवधि में टाटा स्टील का मुनाफा 3302.31 करोड़ रुपये था जो घटकर 1665. 07 करोड़ रुपए हो गया है. कंपनी ने बताया है कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय साल भर पहले के 34762.73 करोड रुपये से बढ़कर 37376.13 करोड़ रुपए पहुंच गया है. टाटा स्टील ने अपने बयान में यह भी बताया है की टाटा स्टील नीदरलैंड और टाटा स्टील यूके के कारोबार को अपने से अलग करेगी टाटा स्टील के वित्तीय परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र ने बताया कि टाटा स्टील ने मजबूत नगदी के कारण भारत में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी ने भारत में व्यापक आधार, बाजार के अग्रणी वॉल्यूम वृद्धि और मजबूत नकदी प्रवाह के साथ मजबूत परिणाम दिए हैं. जारी परिचालन से कर अदायगी के बाद समेकित लाभ तिमाहीवार 136 प्रतिषत की वृद्धि के साथ बढ़ कर 1635 रुपये करोड़ हो गया. प्रमुख सहायक कंपनियां टाटा स्टील बीएसएल और टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स ने भी मजबूत परिचालन प्रदर्शन किया. भारतीय परिचालनों से चालू वित्तीय वर्ष के पहली तिमाही की तुलना में एबिटा चार गुना बढ़कर 6025 करोड़ रुपये हो गया, जो मुख्यत: उच्च वॉल्यूम, बेहतर रियलाइजेषन और लागत दक्षता के कारण संभव हुआ. इस तिमाही के दौरान 7832 करोड़ रुपये का फ्री कैश फ्लो उत्पन्न हुआ. कंपनी ने तिमाही के दौरान शुद्ध ऋण में 8,197 करोड़ रुपये की कमी की है. भारत के सभी प्रमुख लोकेशन पूर्ण क्षमता उपयोग के करीब चल रहे हैं. भारतीय परिचालनों में त्रैमासिक डिलीवरी तिमाहीवार आधार पर 72 प्रतिशत और वर्शवार 22 प्रतिषत बढ़ी है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा, ”हमारे व्यापार मण्डल का लचीलापन और हमारी टीमों की प्रतिबद्धता ने हमें कोविड महामारी के कारण पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद सामान्य स्तर तक क्षमता उपयोग को बढ़ाने और उच्चतम बिक्री हासिल करने में सक्षम बनाया है. घरेलू बिक्री और उच्च मूल्य वणधत उत्पादों के लिए प्रोडक्ट मिक्स में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और लागत में भारी कमी आई है. अब हम स्केल, सिनर्जी और सिम्प्लीफिकेषन को संचालित करने के लिए अपनी भारतीय सहायक कंपनियों को चार वर्टीकल में फिर से संगठित करने जा रहे हैं। हमें पूरा विष्वास है कि यह हमारे स्टेकहोल्डरों के लिए मूल्य का सृजन करेगा. कंपनी ने एसएसएबी स्वीडन के साथ ईमूदीन स्टीलवर्क्स समेत टाटा स्टील के नीदरलैंड्स कारोबार के संभावित अधिग्रहण के लिए प्राप्त दिलचस्पी पर आधारित बातचीत शुरू की है. कंपनी ने सुपरवाइजरी बोर्ड और टाटा स्टील नीदरलैंड्स के बोर्ड अ‚फ मैनेजमेंट के साथ बातचीत शुरू की है और ड्यू डिलिजेंस और स्टेकहोल्डरों के परामर्षों समेत यह प्रक्रिया अगले चरण में जाएगी. कंपनी बैलेंस शीट के अतिरिक्त ऋण को चुकाने की दिषा में हर रणनीतिक पुनर्गठन की आदमनी को नियोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी ने टाटा स्टील नीदरलैंड्स और टाटा स्टील यूके को अलग करने के लिए प्रक्रिया भी शुरू की है और भविष्य में नीदरलैंड्स और यूके के कारोबार के लिए अलग–अलग रणनीतिक रास्ते अपनाएगी. टाटा स्टील ने टाटा स्टील यूके के दीर्घकालिक भविष्य की सुरक्षा के लिए संभावित उपायों पर यूके सरकार के साथ अपनी बातचीत जारी रखी है और भविष्य में टाटा स्टील इंडिया से किसी भी फंॠडग सपोर्ट की आवश्यकता के बिना व्यवसाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी विकल्पों की समीक्षा कर रही है. श्री नरेंद्रन ने आगे कहा, ”हालांकि यूरोप में समग्र वातावरण चुनौतीपूर्ण बना हुआ है और रिकवरी अधिक बराबर व धीमा है, वहाँ व‚ल्यूम और सेल्स मिक्स में सुधार हुआ है. हम कैष फ्लो और आत्मनिर्भरता पर फोकस को सुनिश्चित करने के लिए एक स्ट्रैटेजिक रिजोल्यूषन पर प्रदर्शन और कार्य जारी रखेंगे. हमारे ब्रिटेन के व्यापार की भविष्य की रणनीति के बारे में हम यूके सरकार के साथ अपनी बातचीत जारी रखे हुए हैं.













