जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के स्पेयर मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट शॉप में एक गेट-टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू की विशेष उपस्थिति रही. कार्यक्रम में सेगमेंट शॉप के कमिटी मेंबर मनोज कुमार मिश्रा, प्रबंधक बिस्वमय बनर्जी सहित सेगमेंट शॉप के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे. यह आयोजन डोबो पिकनिक क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर मस्ती की और कंपनी को और ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया.



