जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी 2 एंड स्लैब कास्टर ( रिफ़्रैक्टरीज़) के पूर्व कमिटी मेम्बर और वर्तमान में असिस्टेंट इंजीनियर एमके सिंह को 40 वर्षों तक उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु लांग सर्विस अवार्ड दिया गया. विभागीय चीफ श्हरि बाबू, जेडीसी चेयरमैन आरके झा , यूनियन तथा मैनेजमेंट के पदाधिकारी गण और अन्य कर्मचारीगण की उपस्थिति में उनको सम्मानित किया गया. इस अवसर पर लॉन्ग सर्विस अवार्ड से और भी कई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले कर्मचारियों ने कंपनी की उपलब्धियों और उनके द्वारा कर्मचारी हित में किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि हमसब आज अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल कर पायें हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उसमें कंपनी का काफ़ी सहयोग रहा है और हम सभी लोंगो को मिलकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सुरक्षित तरीक़े से काम करते हुए इस कंपनी को आगे बढ़ाना है. इस अवसर पर लांग सर्विस अवार्ड से विजय कुमार सिंह, श्याम कुमार , एसके पांडेय, अवधेश कुमार सिंह, पवन कुमार आदि को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से सुजीत कुमार, सशंक शेखर , आदि कांति राजू कुलदीप सिंह, अमोद दुबे , गुरुशरण सिंह, मंगल महतो , धर्मेंद्र उपाध्याय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.





