जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपनी डाउनस्ट्रीम इकाइयों में मेंटेनेंस और ऊर्जा प्रबंधन अभ्यासों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ट्यूब्स जमशेदपुर और वायर्स जमशेदपुर के मेंटेनेंस कार्यों को ‘एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट’ के अधीन ला दिया है. इसका मुख्य उद्देश्य परिचालन उत्कृष्टता (ऑपरेशनल एक्सीलेंस) और सर्वोत्तम अभ्यासों के तालमेल से बेहतर परिणाम हासिल करना है. (नीचे भी पढ़ें)
15 अक्तूबर से लागू नयी व्यवस्था के तहत ट्यूब्स डिवीजन जमशेदपुर के हेड मेंटेनेंस (इएंडएम) एंड यूजीएस उत्तम चटर्जी को स्थानांतरित करते हुए हेड इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस- ट्यूब्स एंड वायर्स जमशेदपुर बनाया गया है. वे चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस (मिल एंड यूटिलिटीज) को रिपोर्ट करेंगे. वहीं, रोहित सिंह को वायर्स जमशेदपुर के हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस रोहित सिंह का पदनाम बदलकर अब हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस- ट्यूब्स एंड वायर्स जमशेदपुर कर दिया गया है. वे चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस मिल्स टीएसजे को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे.





