जमशेदपुर : टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किया है. गेल इंडिया लिमिटेड टाटा स्टील के लिए ओड़िशा के कटक स्थित अथगढ़ के फेरो एलॉयज प्लांट में नेचुरल गैस की आपूर्ति करेगा. एमओयू के तहत गुजरात से अथगढ़ तक पाइपलाइन के जरिये नेचुरल गैस की आपूर्ति गेल टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड को करेगी. बताया जाता है कि इसके जरिये टाटा स्टील चाहती है कि पर्यावरण के संरक्षण को लेकर काम कर सके. पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्बन उत्सर्जन में कमी लायी जायेगी. 968 टन तक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी लायी जा सकेगी. फर्नेस ऑयल से कार्बन डायऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और सल्फर डायऑक्साइड का उत्सर्जन करते है. 27 फीसदी का कम कार्बन उत्सर्जन हो सकेगा और पर्यावरण को बेहतर बनाने में टाटा स्टील अपनी अहम भूमिका निभा सकेगा. टाटा स्टील माइनिंग के एमडी पंकज सतीजा ने बताया कि जिम्मेदार कंपनी होने के कारण हम लोगों का यह दायित्व है कि पर्यावरण का संपरक्षण करें. इस दिशा में यह एमओयू काफी कारगर साबित हो सकेगा.


